Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत लाए जाएंगे दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते, सरकार कर रही तैयारी

January 3, 2023

भारत लाए जाएंगे दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते, सरकार कर रही तैयारी

नई दिल्ली: भारत में बीते साल 17 सितंबर को 8 चीते अफ्रीकी देश नामीबिया से लाए गए थे, जिन्हें PM नरेंद्र मोदी ने अपने 72वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। वहीं अब यह खबर सामने आ रही है कि नए साल के पहले महीने में 12 और चीते भारत लाए जा सकते हैं। यह चीते भी दक्षिण अफ्रीका से ही लाए जाएंगे और इन्हें भी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। ये चीते पिछले 6 महीने से क्वारैंटाइन हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दी है। जो 12 अन्य चीते इस महीने लाए जाएंगे उनमें से 7 नर और 5 मादा चीते शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार चीतों के इंटर कॉन्टिनेंटल ट्रांसफर के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर दस्तखत होना बाकी है। भारतीय वन्य जीव संस्थान ने ‘भारत में चीता के रिइंट्रोडक्शन के लिए एक्शन प्लान’ बनाया है। इसके अनुसार 12-14 जंगली चीते (8-10 नर और 4-6 मादा) लाए जाने हैं। यह संख्या नई जगह पर चीता की आबादी बढ़ाने के लिए आदर्श मानी गई है। चीतों को दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और अन्य अफ्रीकी देशों से लाया जाएगा। शुरू में पांच साल के लिए यह प्लान बनाया गया है। इसके बाद जरूरत के अनुसार चीतों को लाया जाएगा।

 

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें