Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

18वां चीन (शनचन) अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक उद्योग एक्सपो संपन्न

January 4, 2023

18वां चीन (शनचन) अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक उद्योग एक्सपो संपन्न

18वां चीन (शनचन) अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक उद्योग एक्सपो 2 जनवरी को संपन्न हुआ। इस बार के एक्सपो में कुल एक लाख से अधिक सांस्कृतिक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। साइट पर 4,000 से अधिक सांस्कृतिक उद्योग निवेश और वित्तपोषण परियोजनाएं प्रदर्शित की गयी और व्यापार किया गया। मुख्य स्थल, उप-स्थानों और संबंधित गतिविधियों में भाग लेने वालों की कुल संख्या 20 लाख से अधिक पहुंची।

इस बार के एक्सपो में ऑफ़लाइन-आधारित और ऑनलाइन-सिंक्रोनाइज़्ड प्रदर्शनी पद्धति अपनाई गई। मुख्य स्थल शनचन अंतर्राष्ट्रीय मेले केंद्र में स्थापित किया गया। छह प्रदर्शनी भवनों का कुल क्षेत्रफल 1.2 लाख वर्ग मीटर है। प्रदर्शनी में कुल 2,532 सरकारी प्रतिनिधिमंडलों, सांस्कृतिक संस्थानों और उद्यमों ने ऑफ़लाइन भाग लिया, और अन्य 870 संस्थानों और उद्यमों ने ऑनलाइन प्रदर्शनी में भाग लिया।

इस बार के एक्सपो में प्रदर्शनी सामग्री, निर्माण डिजाइन और प्रदर्शनी लेआउट का अनुकूलन करके एक “चीनी सांस्कृतिक बुटीक कॉरिडोर” बनाया गया। साथ ही “सांस्कृतिक चीन” की एक विशेष प्रदर्शनी भी स्थापित की गयी। जिससे सांस्कृतिक उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में आकर्षण के केंद्र, प्रवृत्तियों और आत्म विश्वास को जाहिर हुआ है। उनके अलावा इस बार के एक्सपो में सांस्कृतिक उद्योग के तकनीकी सशक्तीकरण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय सांस्कृतिक डिजिटलीकरण रणनीति के कार्यान्वयन पर भी ध्यान केंद्रित हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें