Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 104.33 अंक टूटकर 61,189.87 पर, निफ्टी में भी गिरावट

January 4, 2023

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 104.33 अंक टूटकर 61,189.87 पर, निफ्टी में भी गिरावट

मुंबई: विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयर में कमजोरी के रूख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 104.33 अंक गिरकर 61,189.87 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 32.45 अंक टूटकर 18,200.10 अंक पर था।

सेंसेक्स में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, विप्रो, बजाज फाइनेंस, पॉवर ग्रिड, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी जबकि तोक्यो के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 126.41 अंक यानी 0.21 प्रतिशत चढक़र 61,294.20 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 35.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,232.55 अंक पर बंद हुआ था।अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 81.95 डॉलर प्रति बैरल पर था।शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रुप से 628.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: राबड़ी के बाद तेजस्वी ने हटाई सुरक्षा, बोले- खरोंच नहीं आनी चाहिए…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें