Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

खन्ना जीटी रोड निर्माणाधीन ईमारत की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 1 की मौत 11 घायल

January 5, 2023

खन्ना जीटी रोड निर्माणाधीन ईमारत की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 1 की मौत 11 घायल

खन्ना:  जीटी रोड निर्माणाधीन ईमारत की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत जबकि दो महिलाओं सहित तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक घायलों की संख्या 11 तक पहुंच चुकी है। हादसा जीटी रोड पर सूद मार्बल के बैकसाइड इमारत का निर्माण के दौरान हुआ। घायलों को सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे में मलबे के नीचे दबकर मरने वालों की पहचान मुकेश मुनी (32) निवासी इकोलाहा के तौर पर हुई जबकि घायलों की पहचान विपन मुनी (50) निवासी इकोलाहा, निभा देवी (48) पत्नी विपन मुनी निवासी इकोलाहा, मंजीता कुमारी पत्नी कुंदन मुनी निवासी इकोलाहा के तौर पर हुई है। अन्य घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने मृतक मुकेश मुनी के शव को स्थानीय सिविल अस्पताल खन्ना के शव गृह में रखवाया गया है जहां आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। घायलों का सिविल अस्पताल खन्ना में इलाज जारी है।

डीएसपी विलियम जैजी, एसएचओ संदीप कुमार और नायब तहसीलदार गुरप्रीत कौर ने देर रात घायलों का जायजा लिया है। अधिकारियों ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएमओ डा. मनिंदर भसीन ने बताया कि अस्पताल में 6 घायलों को लाया गया था जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी जबकि बाकि पांचों को गंभीर चोट है, जिनका इलाज चल रहा है। मौके पर काम कर रही लेबर के राजू और कृष्णा ने बताया कि वह बिल्डिग का निर्माण कर रहे थे। मालिकों दवारा कहने पर जमीन पर खुदाई की जा रही थी, इस बीच अचानक 14 फीट की दीवार उन पर आ गिरी। भारीभरकम मलवे में दबने से एक की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें