Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Australian क्रिकेटर Cameron Green ने IPL अनुपलब्धता की अफवाहों को खारिज किया

January 5, 2023

Australian क्रिकेटर Cameron Green ने IPL अनुपलब्धता की अफवाहों को खारिज किया

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के युवा हरफनमौला कैमरून ग्रीन ने इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल) के शुरुआती चरण में गेंदबाजी नहीं कर पाने की अटकलों को अफवाह करार देते हुए कहा कि वह अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियन्स के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए ‘100 प्रतिशत उपलब्ध’ रहेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एनरिच नॉर्किया की बाउंसर लगने के बाद ग्रीन की उंगली में फ्रैक्चर है और वह अप्रैल के बाद ही आईपीएल 2023 में गेंदबाजी कर पायेंगे।

इस 23 साल के खिलाड़ी को मुंबई इंडियन्स ने 17.50 करोड़ में टीम से जोड़ा है। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है। उन्होंने आईपीएल के लिए अनुपलब्धता को अफवाह करार देते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि यह कहाँ से शुरू हुआ। ग्रीन ने ‘एसईएन’ से कहा, ‘‘नहीं , यह सही नहीं है। मुझे लगता है, मैं इसके बारे में काफी समय से सुना रहा हूं। मुझे नहीं पता कि यह कहां से शुरू हुआ है। मैं आईपीएल में शुरुआत से दोनों कौशल (गेंदबाजी और बल्लेबाजी) के लिए 100 प्रतिशत उपलब्ध हूं।’’

ग्रीन और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट में उंगली की चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। चिकित्सकों ने ग्रीन के लिए सर्जरी की सिफारिश की है। नौ फरवरी से शुरू होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती टेस्ट से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है। ग्रीन ने कहा कि उनकी नजर भारत में पहले टेस्ट पर है। ग्रीन ने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर मेरी पहली प्राथमिकता टेस्ट श्रृंखला है जो पहले (आईपीएल से पहले) है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें