Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Srinagar में मौसम की सबसे सर्द रात, 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तापमान

January 5, 2023

Srinagar में मौसम की सबसे सर्द रात, 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तापमान

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम की सबसे सर्द रात थी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो इस मौसम के सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने यूनीवार्ता को बताया कि जनवरी के महीने में पिछले पांच वर्षों के दौरान श्रीनगर में यह दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में 25 दिसंबर को तापमान न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। आईएमडी ने बताया कि डल झील के प्रमुख हिस्से और अन्य जलाश्य आज बर्फ की परत से ढके रहे। कुपवाड़ा में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से नीचे 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

जो इस मौसम का सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सिय से कम रहा। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम का पर्यटक स्थल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान में मामूली सुधार के बावजूद आज तापमान शून्य से नीचे 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसमें पिछले दिन के तापमान में मामलू सुधार देखा गया। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में आज न्यूनतम तापमान शून्य स नीचे 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यह शून्य से नीचे 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी के छिटपुट स्थानों पर सात जनवरी की रात को हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं और जम्मू के कई मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें