Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र: पुलिस ने तेल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 65 Lt. डीजल व 4 लाख रुपए सहित अन्य सामान बरामद

January 5, 2023

कुरुक्षेत्र: पुलिस ने तेल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 65 Lt. डीजल व 4 लाख रुपए सहित अन्य सामान बरामद

कुरुक्षेत्र: जिला पुलिस ने तेल चोरी अंतरराज्जीय गिरोह का किया पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने मथुरा-जालंधर पाइपलाईन से सेंधमारी कर 14 हजार लीटर डीजल चोरी करने के आरोप में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चार लाख की नकदी, 65 लीटर डीजल व अन्य सामान भी बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि जिला पुलिस की टीम ने मथुरा-जालंधर पाइपलाईन से तेल चोरी करने के अन्तर्राज्य गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों स्वर्ण सिंह,आबिद, नफीस, राशीद,अशोक, सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी किया गया 65 लीटर डीजल 4 लाख 10 हजार रुपये की नकदी, एक ट्रैक्टर, 5500 लीटर का एक सेफ्टी टैंक, 4 मोबाईल फोन, वारदात में प्रयोग की गई बलेरो गाडी, वारदात में प्रयोग की गई ड्रील मशीन, वेल्डिंग मशीन भी बरामद की गई । मुख्य आरोपी स्वर्ण सिंह के खिलाफ आधा दर्जन मामलें दर्ज है व आरोपी 05 हजार का ईनामी है।

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें