चीन की महामारी रोकथाम नीतियों के अनुकूलन और समायोजन से रूस-चीन व्यापार की निरंतर वृद्धि को लाभ होगा : रूसी विशेषज्ञ

रूसी विज्ञान अकादमी के पूर्वी शिक्षा संस्थान के मुख्य शोधकर्ता और “सुदूर पूर्वी प्रश्न” पत्रिका के उप संपादक आंद्रेई ओस्ट्रोव्स्की ने हाल ही में शिनहुआ समाचार एजेंसी को दिये एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चीन की महामारी रोकथाम नीतियों के अनुकूलन और समायोजन से रूस-चीन व्यापार की निरंतर वृद्धि को लाभ होगा। ओस्ट्रोव्स्की ने.

रूसी विज्ञान अकादमी के पूर्वी शिक्षा संस्थान के मुख्य शोधकर्ता और “सुदूर पूर्वी प्रश्न” पत्रिका के उप संपादक आंद्रेई ओस्ट्रोव्स्की ने हाल ही में शिनहुआ समाचार एजेंसी को दिये एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चीन की महामारी रोकथाम नीतियों के अनुकूलन और समायोजन से रूस-चीन व्यापार की निरंतर वृद्धि को लाभ होगा।

ओस्ट्रोव्स्की ने कहा कि हाल के वर्षों में रूस और चीन के बीच व्यापार की मात्रा में लगातार वृद्धि हुई है और 2022 में व्यापार की मात्रा 2 खरब अमेरिकी डॉलर के करीब होने की उम्मीद है। उनका मानना ​​है कि इसका श्रेय रूसी चीन के प्रति ऊर्जा उत्पादों की आपूर्ति और रूस के प्रति चीनी स्मार्टफोन, कार समेत उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति में तेज इजाफे को जाना चाहिए। महामारी की रोकथाम और नियंत्रण नीतियों के समायोजन से दोनों देशों के बीच व्यापार सुचारू होगा।

ओस्ट्रोव्स्की ने आगे कहा कि पिछले तीन वर्षों में चीन द्वारा अपनाई गई महामारी की रोकथाम और नियंत्रण नीतियां प्रभावी रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में पर्यटन, होटल और शिक्षा जैसे लोगों के गहन संपर्क वाले उद्योगों पर महामारी का बड़ा प्रभाव पड़ा है। चीन की महामारी की रोकथाम और नियंत्रण नीतियों के समायोजन से रूस और चीन के बीच पर्यटन सहयोग के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में कर्मियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। लोगों के बीच आदान-प्रदान और घनिष्ट होगा, जिसका भविष्य में रूस-चीन संबंधों के निरंतर विकास पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ओस्ट्रोव्स्की का मानना ​​है कि महामारी की रोकथाम और नियंत्रण नीतियों के समायोजन के साथ साथ चीन और प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान अधिक होगा और विभिन्न देश चीन के आर्थिक विकास की संभावनाओं को लेकर आशान्वित हैं।

 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

- विज्ञापन -

Latest News