Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indonesia : खराब मौसम के कारण नदी में गिरी कार, 5 लाेगाें की मौत

January 6, 2023

Indonesia : खराब मौसम के कारण नदी में गिरी कार, 5 लाेगाें की मौत

जकार्ताः इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी के पांगकेप रीजेंसी में खराब मौसम की वजह से एक कार के नदी में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। एक समाचार एजेंसी ने पांगकेप पुलिस अधिकारी इडा अयु सुस्तिनी के हवाले से बताया कि 6 लोगों को ले जा रही कार गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सवा 5 बजकर 15 मिनट पर नदी में गिर गई। सुस्तिनी ने कहा, कि एक जीवित बचे व्यक्ति का अभी भी पंगकेप अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चालक और 3 साल के बच्चे सहित सभी 5 मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है। अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह खराब मौसम के कारण हुआ है। इंडोनेशिया दिसंबर से भारी बारिश और तेज हवाओं का सामना कर रहा है, जिसके कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं सामने आ रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें