Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Spin हरफनमौला विभाग में हमारी Team काफी मजबूत: Rahul Dravid

January 6, 2023

Spin हरफनमौला विभाग में हमारी Team काफी मजबूत: Rahul Dravid

पुणे: मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला विभाग से खुश है और उन्होंने कहा कि इस समय टीम इस विभाग में काफी मजबूत हैं। द्रविड़ ने यह संकेत दिया कि रंविद्र जडेजा जल्दी ही टीम में होंगे जिससे स्पिन हरफनमौला विभाग में भारत और मजबूत हो जायेगा। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की 16 रन से हार के बाद द्रविड़ ने कहा ,‘‘मुझे लगता है कि हमारा स्पिन हरफनमौला विभाग इस समय काफी मजबूत है ।’’ उन्होंने कहा ‘‘शाहबाज अहमद भी टीम का हिस्सा थे। वांशिगटन सुंदर भी हैं और फिर जडेजा भी आ जायेंगे।

हम टीम से खुश हैं।’ अक्षर पटेल ने इस मैच में दो विकेट लेने के साथ 31 गेंद में 65 रन बनाये। कोच ने कहा कि इससे उनके पास विकल्प बढ गए हैं। उन्होंने कहा ,‘‘टी20 क्रिकेट में जब भी मौका मिलता है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह अच्छा संकेत है। उसके जैसे खिलाड़ी, सुंदर और जडेजा के आने से हमारे पास विकल्प बढ जायेंगे।’’ कोच ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाजी में शिवम मावी के प्रदर्शन से कप्तान हार्दिक पंड्या काफी खुश हैं। मावी ने इस मैच में तेजी से 26 रन भी बनाये। द्रविड़ ने कहा ,‘‘तेज गेंदबाजी में हम हार्दिक पर काफी निर्भर हैं। हम चाहते हैं कि दूसरे खिलाड़ी भी आगे आयें। मावी की बल्लेबाजी देखकर अच्छा लगा। उसने कप्तान के चेहरे पर मुस्कान ला दी। तेज गेंदबाजों को इस तरह बल्लेबाजी करते देखकर अच्छा लगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें