Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tunisha Suicide Case: तुनिषा की मौत के दिन शीजान ने की थी ‘सीक्रेट GF’ से एक घंटे तक बात, रिट्रीव हुई चैट

January 6, 2023

Tunisha Suicide Case: तुनिषा की मौत के दिन शीजान ने की थी ‘सीक्रेट GF’ से एक घंटे तक बात, रिट्रीव हुई चैट

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की सुसाइड के बाद आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस भी जोरों से इस केस को सॉल्व करने में जुटी है। बता दें के मां वनित शर्मा ने उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कराया था। वहीं अब पुलिस ने शीजान खान और तुनिषा शर्मा के बीच की डिलीट की गई चैट को रिट्रीव कर लिया है और स्कैन भी किया है।

यही नहीं बल्कि शीजान खान की “सीक्रेट गर्लफ्रेंड” का फोन महाराष्ट्र में वालीव पुलिस ने जब्त कर लिया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने कथित तौर पर बताया कि आरोपी की “सीक्रेट गर्लफ्रेंड” ने खान के साथ अपनी चैट को डिलीट कर दिया था। उन्होंने उससे पूछताछ की और उसका बयान भी दर्ज किया है साथ ही डिलीट किए गए चैट को रिट्रीव भी कर लिया है।

बता दें के शीजान खान ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड से की गई चैट को डिलीट कर दिया था। जिस लिए पुलिस उसे रिट्रीव करवाना चाहती थी और अब उन्हें इस पर कामयाबी भी मिल चुकी है। पुलिस को ये भी पता चला है कि आरोपी कई दूसरी लड़कियों से भी बात करता था। वालीव पुलिस ने यह भी दावा किया है कि तुनिषा शर्मा की मौत के दिन आरोपी ने अपनी ‘सीक्रेट GF’ के साथ एक घंटे से ज्यादा टाइम तक चैट की थी।

शीज़ान खान के मोबाइल पर जांच के दौरान कई अहम चैट मिली हैं, जिसमें खुलासा हुआ है कि आरोपी ने ब्रेकअप के बाद तुनिषा को इग्नोर करना शुरू कर दिया था। तुनिषा उसे बार-बार मैसेज करती थी, लेकिन आरोपी ने उसका जवाब न देकर टाल दिया.” अब आने वाले समय में देखना ये होगा के रिट्रीव की गई चैट से और क्या खुलासे होने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें