Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता का परिवार पहचान पत्र को लेकर बयान, कहा- शादी का कार्ड छपता है तो भी हो जाती है गलतियां

January 6, 2023

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता का परिवार पहचान पत्र को लेकर बयान, कहा- शादी का कार्ड छपता है तो भी हो जाती है गलतियां

रोहतक: प्रॉपर्टी आईडी व परिवार पहचान पत्र में हुई त्रुटियों को लेकर सरकार के नेता या मंत्री कोई खास बात मानने को तैयार नहीं और स्थानीय शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता तो इसे शादी का कार्ड बनवाते वक्त गलतियां हो जाती हैं कह कर सम्बोधित कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस तरह की लाखों आईडिया बनवाने में छोटी मोटी गलती हो सकती है जिन्हें दुरुस्त करवा दिया जाएगा। कमल गुप्ता मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रोहतक पहुंचे थे। वही इस कार्यक्रम में सांसद अरविंद शर्मा ने भी शिरकत की और उन्होंने भी आज कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार के सवाल खड़े कर दिए। सांसद अरविंद शर्मा ने तो मंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोपों पर कहा कि जांच का इंतजार करें। सब कुछ सामने आ जाएगा।

मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 70 लाख परिवार पहचान पत्र बनाए इतने बड़े स्तर पर काम होने में कुछ गलतियां होना तो स्वाभाविक है। एक शादी का कार्ड बनवाने में भी कई बार गलतियां हो जाती हैं। तो ऐसे में यह तो लाखों लोगों के लिए किया गया काम था। वे मानते हैं कि परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी में कुछ खामियां रही होंगी। लेकिन इन्हें दुरुस्त करवा दिया जाएगा और आने वाले समय में इसका बहुत फायदा जनता को मिलने वाला है।

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी किस देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं। वह तो बिना ही कुछ किए शहीद होना चाहते हैं। जिस झंडे को फहराने के लिए वे कश्मीर के लिए निकले हैं, वह तो पहले से लहरा रहा है। राहुल गांधी के परिवार ने तो देश को तोड़ने का काम किया है।
वहीं सांसद अरविंद शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी को लेकर सवाल खड़े करते उन्होंने कहा कि 2014 में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी सत्ता से गई थी और भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता हासिल की। उस भ्रष्टाचार से आज भी कांग्रेस पार्टी कोई सीख नहीं ले पाई और जो भ्रष्टाचार करने वाले लोग थे, वह अभी भी अपने पदों पर उसी तरीके से बैठे हैं। किसी को भी कांग्रेस पार्टी ने नहीं बदला। राहुल गांधी कश्मीर जाने की बात कर रहे हैं लेकिन कश्मीर में हुए घटनाक्रम पर एक भी बयान कांग्रेस की तरफ से नहीं दिया जा रहा। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की मंशा को समझा जा सकता है। वही हरियाणा सरकार के मंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोपों पर डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हमें थोड़ा सा सबर रखना चाहिए। क्योंकि इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है और जांच के बाद सारा मामला सबके सामने साफ हो जाएगा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें