Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंसानों को सिग्नल भेज रहे एलियंस, 2023 में धरती पर कदम रखेगा दूसरी दुनिया का प्राणी!

January 6, 2023

इंसानों को सिग्नल भेज रहे एलियंस, 2023 में धरती पर कदम रखेगा दूसरी दुनिया का प्राणी!

अब तक धरती के अलग-अलग हिस्सों पर एलियंस के देखे जाने का दावा किया जा चुका है। अब इन दावों के आधार पर एक नया दावा सामने आया है। कहा जा रहा है कि 2023 ही वह साल है जब एलियंस अंतत: धरती पर उतरेंगे। अलग अलग लोग लंदन, लास वेगास और ब्राजील में यूएफओ देखने का दावा कर चुके हैं। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है, यह कहना मुश्किल है। अब तक दुनिया में एलियंस से जुड़े किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन यूएफओ हंटर मैट वेल्स का कहना है कि ह्यएलियंस हमें मैसेज भेज रहे हैं। वेल्स ने कहा, मेरा मानना है कि हम एलियंस को हमारी सोच से कहीं पहले ही धरती को ओर आते देख सकते हैं। लॉस वेगास, पैरिस का आइफल टॉवर, ब्राजील, चिली और जापान के आसमान में कुछ असामान्य घटनाएं देखी जा चुकी हैं। मैट इसके बारे में कहते हैं, दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध जगहों पर इन घटनाओं को लगातार देखा जा रहा है और रिपोर्ट किया जा रहा है।

आज का नास्त्रेदमस कितना सच्चा?
36 साल के एथोस सालोमे को आज का नास्त्रेदमस कहा जाता है। सालोमे की कई भविष्यवाणियां सच भी साबित हो चुकी हैं। कोरोना महामारी हो या ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन कई वैश्विक घटनाओं के बारे में उन्होंने पहले ही बता दिया था। यूक्रेन युद्ध के बारे में भी एथोस सालोमे ने भविष्यवाणी की थी। अमरीकी स्पेस एजैंसी नासा ने जून में घोषणा की थी कि वह यूएफओ को लेकर अपना पहला अध्ययन शुरू कर रहे हैं।

2023 में एलियंस के आने के दाव
बड़ी संख्या में यूएफओ हंटिंग ग्रुप्स, जिनका एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं है, वे एक ही बात की रिपोर्ट कर रहे हैं। मैट के पास अपने दावों के समर्थन में कोई भी वैज्ञानिक सबूत नहीं है, लेकिन वह अकेले नहीं हैं जो इस तरह के दावे कर रहे हैं। एथोस सालोमे नाम के एक स्व-घोषित भविष्यवक्ता ने भी इसी तरह का दावा किया था। सालोमे ने कहा था कि एलियंस अमरीका के टॉप-सीक्रेट एरिया 51 एयर बेस पर स्थित एक अंडरग्राऊंड पोर्टल से बाहर आ सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें