Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss 16: दुश्मनी में बदली प्रियंका और शालीन की दोस्ती, हुई जबरदस्त बहस

January 7, 2023

Bigg Boss 16: दुश्मनी में बदली प्रियंका और शालीन की दोस्ती, हुई जबरदस्त बहस

बिग बॉस 16 यानी इस बार का ये सीजन लोगों को इतना पसंद आ रहा है के ये सीजन 4 हफ्तों के लिए एक्सटेंड भी हो गया है। ऐसा कोई घर नहीं जहाँ बिग बॉस की चर्चा न होती हो। वैसे तो घर आए दिन किसी न किसी की लड़ाई होती ही रहती है। लेकिन हाल ही के एपिसोड में प्रियंका और शालीन के बीच काफी झगड़ा होते देखा। आपको बता दें के अभी तक प्रियंका और शालीन के बीच काफी अच्छी दोस्ती दिख रही थी। लेकिन नॉमिनेशन टास्क के बाद से प्रियंका शालीन से खफा हैं।

बता दें के शालीन, श्रीजिता और प्रियंका तैयार हो रहे होते हैं। इस दौरान प्रियंका श्रीजिता से पूछती हैं कि मुझे देखकर क्या लगता है तुम्हे. श्रीजिता के कुछ कहने से पहले शालीन प्रियंका पर जोक करते हैं कि आपके साथ जो रहे उसे पिंपल हो जाए। इससे प्रियंका चिढ़ जाती हैं और कहती हैं कि मैंने आपसे नहीं पूछा है. शालीन कहते हैं कि क्या हो गया आप इतना रूड क्यों हो रही हो. इस पर प्रियंका कहती हैं कि हैं मैं रूड होउंगी। वैसे भी मैं आपकी तरह चीजे उठा-उठाकर नहीं फेंकती हूं। प्रियंका कहती हैं कि डरा रहे हो क्या तो सोच लो मैं तो नहीं डरती हूं। इसके बाद शालीन कहते हैं कि सखी खाना खाने दो मुझे।

प्रियंका कहती हैं कि तो खाना खाओ ना लेकिन ये सब हरकतें मेरे साथ मत करो बहुत इरिटेटिंग लगते हो। शालीन इसके बाद गुस्से में कहते हैं कि अरे बस कर यार। इसके बाद शालीन कहते हैं कि इरिटेट मत कर और फिर शालीन ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं और इसे लेकर वे टीना के पास आ जाते हैं और सारी बात बताते हैं।

शालीन कहते हैं कि सलमान सर ने भी उसका बिहेव इरिटेटिंग कहा था लेकिन ये समझती नहीं है। शालीन कहते हैं कि पब्लिक ऐसी लड़की को देखेगी तो बाहर काम थोड़ी ना मिलेगा कि इतनी इरिटेटिंग है ये। वहीं टीना शालीन को समझाती हैं वो आपकी दोस्त है और आपकी यही प्रॉब्लम है कि गुस्से में आप अपनी दोस्त की ही बैंड बजा देते हो। शालीन कहते हैं कि बैंड थोड़े ही ना बजा रहा हूं मैं तो वो बोल रहा हूं जो सलमान सर ने बोला। टीना कहती हैं कि आपको अपने फ्रेंड्स को प्रोटेक्ट करना चाहिए ना कि उनकी इमेज डैमेज करनी चाहिए। टीना कहती हैं कि उसे जाकर सॉरी बोल दो और सुलह कर दो. शालीन कहते हैं कि मैं नहीं बोलूंगा। इसके बाद शालीन कहते हैं कि दिन भर 36 जोक मारते हैं लेकिन मुझे पता है कि वो क्यों कर रही है। इस पर टीना पूछती हैं कि बताओ क्यों कर रही है। इस पर शालीन कहते हैं कि इस एपिसोड के बाद बताउंगा। अब देखना ये होगा के आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें