Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tunisha Suicide Case: नहीं मिली शीजान खान को कोर्ट से राहत, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

January 7, 2023

Tunisha Suicide Case: नहीं मिली शीजान खान को कोर्ट से राहत, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस की जाँच और भी तेज हो गई है। आए दिन इस केस में नए नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में आरोपी एक्टर शीजान खान न्यायिक हिरासत में हैं। जिसके चलते शीजान खान की जमानत याचिका आज सुनवाई होनी थी और आपको बता दें के शीजान को अभी भी राहत की सांस नहीं मिल पाई है। जानकारी के लिए बता दें के जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी गई है। जिसके बाद अब 9 जनवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी।

शीजान के वकील ने कहा कि शीजान निर्दोष है और उनका परिवार और वह पुलिस की इनएफिशिएंसी की वजह से पीड़ित हैं. तुनिषा ने 24 दिसंबर को अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। शीजान के वकील ने आगे कहा, “सच्चाई और न्याय की जीत होगी, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मैं दोहराता हूं कि शीजान मोहम्मद खान निर्दोष हैं और पुलिस की इनएफिशिएंसी के कारण वह और उनका परिवार पीड़ित है. उन्होंने अरेस्ट करने की पावर का मिसयूज किया है। ”

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने शीज़ान और उसकी ‘सीक्रेट गर्लफ्रेंट’ की चैट भी रिट्रीव कर ली है। इसके साथ ही ये भी पता चला है कि शीजान और भी कई लड़कियों से बात करता था। एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल पर कई अहम चैट मिली हैं, जिसमें खुलासा हुआ है कि आरोपी ने ब्रेकअप के बाद तुनिषा से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। तुनिषा उसे बार-बार मैसेज करती थी, लेकिन आरोपी ने तुनिषा को इग्नोर कर रहा था.’

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें