Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP ने की आरोपी मंत्री Sandeep Singh को Haryana Olympic Association के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

January 7, 2023

AAP ने की आरोपी मंत्री Sandeep Singh को Haryana Olympic Association के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह कोच महिला छेड़छाड़ मामले को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए है। बता दे कि महिला के द्वारा संदीप सिंह के खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज करवाई गई है। आम आदमी पार्टी ने भी अब आरोपी मंत्री संदीप सिंह को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से हटाए जाने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने भी इस मामले को लेकर कई सवाल उठाए है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में की जा रही जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है और इसी के साथ निष्पक्ष जांच की भी मांग की है। बता दें कि इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा इस मामले को लेकर पंजाब और हरियाणा से मुलाकात भी करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें