Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हरियाणा गृह मंत्री Anil Vij, रोहतक से गुरुग्राम जाते समय हुआ हादसा

January 7, 2023

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हरियाणा गृह मंत्री Anil Vij, रोहतक से गुरुग्राम जाते समय हुआ हादसा

रोहतक: प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज का सड़क दुर्घटनाओं से पीछा नहीं छूट रहा। शनिवार को बहादुरगढ़ स्थित केएमपी एक्सप्रेसवे पर गृह मंत्री अनिल विज हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। दरअसल एक ट्रक की टक्कर लगने के बाद काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रही मंत्री अनिल विज की गाड़ी से टकरा गई। संयोगवश दुर्घटना केवल गाड़ियों के टकराने तक ही सीमित रही। किसी को चोट नहीं आई और कुछ देर बाद मंत्री गुड़गांव के लिए रवाना हो गए।

घटना शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री अनिल विज रोहतक से गुरुग्राम जा रहे थे। जब भी केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मुंडाखेड़ा गांव के पास पहुंचे तो उनके काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रही अनिल विज की गाड़ी से भिड़ गई। गनीमत यह रही कि मंत्री अनिल विज सहित अन्य किसी को भी चोट नहीं आई। इसके बाद ट्रक को वहीं पर रुकवाया गया। इसके कुछ देर बाद मंत्री अनिल विज काफिले सहित रवाना हो गए।

उधर मामला संज्ञान में आने के बाद झज्जर जिला पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। एसपी वसीम अकरम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले महीने भी अनिल विज की गाड़ी का सड़क पर चलते हुए शॉकर टूट गया था। इस दौरान भी अनिल विज बाल-बाल बचे थे। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही ह। लेकिन देखना होगा कि जांच में क्या कुछ निकल कर सामने आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें