Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

SBI Bank ने दी जानकारी, रात 11ः30 बजे से इतनी देर के लिए UPI Services रहेंगी बंद

January 7, 2023

SBI Bank ने दी जानकारी, रात 11ः30 बजे से इतनी देर के लिए UPI Services रहेंगी बंद

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि तकनीकी सुधार के काम के कारण यूपीआई सेवाएं शनिवार रात 2330 बजे से दो बजे तक उपलब्ध नहीं होगी। देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक सूचना में कहा ”हम यूपीआई में 07-01-2023 को 2330 बजे से 08-01-2023 को 0200 बजे (अर्द्वरात्रि) तक प्रौद्योगिकी सुधार का काम करेंगे , इस दौरान यूपीआई की सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक ऐसी प्रणाली है जो बैंक के ग्राहकों को मोबाइल एप के माध्यम से अपने बैंक खाते से दूसरे बैंकों के खाते के साथ लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है। इसकी शुरुआत पायलट परियोजना के रुप में रिजर्व बैंक द्वारा अप्रैल 2016 में गई थी।

ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले वॉर्म-अप मैचों में दिख सकते हैं लियोनेल मेसी, बोले कोच स्कालोनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें