हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने महिला शक्ति को प्रोत्साहन एवं सम्मान देने के लिए कल राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महिलाओं को की समर्पित

हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने महिला शक्ति को प्रोत्साहन एवं सम्मान देने के उद्देश्य से राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कल सोमवार दिनांक 09 जनवरी 2023 को महिलाओं को समर्पित रहेगी। “भारत जोड़ो यात्रा’ 09 जनवरी को प्रात: 6.00 बजे खानपुर कोलिया (कुरुक्षेत्र) से प्रारम्भ होकर पी. डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाऊस, शाहबाद पहुंचेगी। इसके पश्चात यह.

हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने महिला शक्ति को प्रोत्साहन एवं सम्मान देने के उद्देश्य से राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कल सोमवार दिनांक 09 जनवरी 2023 को महिलाओं को समर्पित रहेगी। “भारत जोड़ो यात्रा’ 09 जनवरी को प्रात: 6.00 बजे खानपुर कोलिया (कुरुक्षेत्र) से प्रारम्भ होकर पी. डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाऊस, शाहबाद पहुंचेगी। इसके पश्चात यह यात्रा गांव पट्टी बोरीपुर से शुरू होकर शाम को अंबाला जिला के गांव मोहड़ा तक का सफर तय करेगी। पार्टी के समस्त नेताओं एवं सम्मानित कार्यकत्ताओं से अनुरोध है कि महिलाओं को समर्पित उपरोक्त यात्रा में 09 जनवरी को अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। ताकि न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश में यह संदेश पहुंचाया जा सके कि चाहे कैसी भी परस्थिति हो, हरियाणा की महिलायें हर क्षेत्र में पारंगत है।

- विज्ञापन -

Latest News