Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब, रांची करेंगे राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग की मेजबानी

January 8, 2023

पंजाब, रांची करेंगे राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग की मेजबानी

नई दिल्ली: खेलो इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला खो-खो लीग का आयोजन 10 जनवरी से 13 जनवरी तक पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में किया जायेगा। राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण (साई) ने रविवार को यह जानकारी दी। तीन चरणों में होने वाली इस लीग का आयोजन खेल मंत्रालय के सहयोग से भारतीय खो-खो महासंघ द्वारा किया जा रहा है।

मंत्रालय ने 32.25 लाख रुपये की कुल लागत पर टूर्नामेंट को मंजूरी दी है, जिसमें तीन चरणों में शीर्ष चार टीमों को मिलने वाली पुरस्कार राशि के कुल 18 लाख रुपये शामिल हैं। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें और करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बीच जूनियर और सब-जूनियर आयु वर्ग के लिये खो-खो महिला लीग 16 से 19 जनवरी तक रांची के होटवार में अल्बर्टा एक्का खो-खो स्टेडियम में आयोजित होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें