Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Suryakumar Yadav की शानदार पारी से चकित हुए Kapil Dev, कहा- ऐसे खिलाड़ी सदी में एक बार पैदा होता हैं

January 9, 2023

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी से चकित 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने उनकी बल्लेबाजी कौशल की तुलना सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्ड्स, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों से की। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में यादव ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों पर 112 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने टीम इंडिया को पांच विकेट के नुकसान पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की, जिसके बाद गेंदबाजों ने मेहमान टीम को सिर्फ 137 रनों पर समेट दिया। उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया, ‘‘कभी-कभी मेरे पास शब्दों की कमी होती है कि मैं उनकी पारी का वर्णन कैसे करूं।

जब हम सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखते हैं, तो हमें लगता है कि किसी दिन कोई ऐसा खिलाड़ी होगा, जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि वह भी उस सूची का हिस्सा है।’’ उन्होंने आगे बताया, ‘‘वाकई भारत में बहुत टैलेंट है और जिस तरह की क्रिकेट वह खेलता है, वह लैप फाइन लेग के ऊपर एक शॉट मारता है, फिर इससे गेंदबाज डर जाता है क्योंकि वह खड़ा होकर मिड-ऑन और मिड-विकेट पर छक्का मार सकता है। यही शॉट गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को बिगाड़ देता और सोचने पर मजबूर करता है कि आगे क्या योजना बनाऊं। मैंने डिविलियर्स, विवियन रिचर्ड्स, सचिन, विराट, रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाज देखे हैं, लेकिन बहुत कम लोग गेंद को इतनी सफाई से हिट कर पाते हैं। सूर्यकुमार यादव को सलाम। इस तरह के खिलाड़ी सदी में एक बार ही आते हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें