Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप भी अपने नाश्ते में शामिल करे Healthy and Delicious गुड़ के पराठे

January 9, 2023

आप भी अपने नाश्ते में शामिल करे Healthy and Delicious गुड़ के पराठे

सामग्री

1. गुड़- 1 कप
2. नारियल बूरा- 1/2 कप
3.सूखे मेवे- 1/2 कप
4. गेहूं का आटा- 250 ग्राम
5.घी- 5 चम्मच
6.नमक- 2 चुटकी
7. सफेद मक्खन- 1 चम्मच

विधि

1. गुड़ का पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में गेंहू का आटा छान लें।
2. फिर आप इसमें 2 चुटकी नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
3.इसके बाद आप इसमें पिसा हुआ गुड़, सूखे मेवे, नारियल का बूरा और बाकी की सारी सामग्री डालकर मिला लें।
4.फिर आप इसमें आवश्यतानुसार पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।
5. इसके बाद आप इसको करीब 15 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।
6. फिर आप तवे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस करके गर्म करें।
7.पराठा बेलकर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।
8. अब आपका टेस्टी गुड़ का पराठा बनकर तैयार है।
9. एक प्लेट में पराठ रखें और ऊपर से सफेद मक्खन डालकर गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें