Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ताजा सौदों की लिवाली से Aluminum वायदा कीमतों में तेजी

January 9, 2023

ताजा सौदों की लिवाली से Aluminum वायदा कीमतों में तेजी

नई दिल्ली: हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 206.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जनवरी माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.30 रुपये रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 206.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,486 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई है।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार कौन हैं? कुलदीप यादव ने सौंपी कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें