Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईटें उखाड़ने को लेकर दो गुटों में हुई खूनी झड़प, एक वृद्ध की मौत, चार घायल

January 9, 2023

ईटें उखाड़ने को लेकर दो गुटों में हुई खूनी झड़प, एक वृद्ध की मौत, चार घायल

बलिया (उत्तर प्रदेश): जिले के फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में सोमवार को ईटें उखाड़ने को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले के फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में सोमवार सुबह एक ही समुदाय के दो समूहों में झड़प हो गई, जिसमें लाठी/डंडे चले। इस घटना में गोपाल राम (65) की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि ईटें उखाड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच यह मार-पीट हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें