Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

नक्शा मिलने के बाद Hitler के खजाने के लिए लगी होड, किसे मिलेगा 1.5 अरब रुपए का सोना और हीरे-जवहरात

January 9, 2023

नक्शा मिलने के बाद Hitler के खजाने के लिए लगी होड, किसे मिलेगा 1.5 अरब रुपए का सोना और हीरे-जवहरात

एम्सटर्डम : कहा जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के आखिरी दिनों में जब नाजी यूरोप छोड़कर भाग रहे थे तब चार जर्मन सैनिकों ने डच ग्रामीण इलाकों में कहीं पर बड़ा ‘खजाना’ दफन कर दिया था। इसमें ढेर सारे सोने के सिक्के, गहने, हीरे, घड़ियां और अन्य बेशकीमती चीजें थीं। अब करीब 80 साल बाद उस खजाने को खोजे जाने की एक उम्मीद जागी है। नीदरलैंड के नैशनल अर्काइव्स ने कुछ दस्तावेज जारी किए हैं। इनमें एक नक्शा भी शामिल है जो उस खजाने तक पहुंचा सकता है। अनुमान है कि खजाने में सिक्के, महंगी घड़ियां, आभूषण, हीरे और अन्य बेशकीमती रत्नों से भरे हथियारों के चार बक्से हो सकते हैं।

माना जा रहा है कि आज के समय में इस खजाने का कुल मूल्य 15.85 मिलियन पाऊंड (1.5 अरब रुपए से अधिक) के बराबर हो सकता है। पिछले हफ्ते 1300 से अधिक ऐतिहासिक दस्तावेजों को जारी करने वाले नैशनल अर्काइव्स के सलाहकार एनेट वाल्केन्स ने कहा कि बहुत सारे शोधकत्र्ताओं, पत्रकारों और शौकिया पुरातत्वविदों को इसमें दिलचस्पी है और वे उत्साहित हैं। कहा जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के आखिरी दिनों में जब नाजी यूरोप छोड़कर भाग रहे थे तब चार जर्मन सैनिकों ने डच ग्रामीण इलाकों में कहीं पर बड़ा खजाना दफन कर दिया था। इसमें ढेर सारे सोने के सिक्के, गहने, हीरे, घड़ियां और अन्य बेशकीमती चीजें थीं।

क्या हो सकता है खजाने में

अनुमान है कि खजाने में सिक्के, महंगी घड़ियां, आभूषण, हीरे और अन्य बेशकीमती रत्नों से भरे हथियारों के चार बक्से हो सकते हैं। माना जा रहा है कि आज के समय में इस खजाने का कुल मूल्य 15.85 मिलियन पाऊंड (1.5 अरब रुपए से अधिक) के बराबर हो सकता है। पिछले हफ्ते 1300 से अधिक ऐतिहासिक दस्तावेजों को जारी करने वाले नैशनल अर्काइव्स के सलाहकार एनेट वाल्केन्स ने कहा कि बहुत सारे शोधकत्र्ताओं, पत्रकारों और शौकिया पुरातत्वविदों को इसमें दिलचस्पी है और वे उत्साहित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें