Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmir में हिमपात और बारिश के बाद रात के Temperature में हुआ सुधार

January 9, 2023

Kashmir में हिमपात और बारिश के बाद रात के Temperature में हुआ सुधार

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में ताजा हिमपात के बाद रात के तापमान में सुधार हुआ जबकि श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि पर्यटन स्थलों गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम सहित घाटी के ऊपरी इलाकों में रविवार को हल्का से मध्यम हिमपात हुआ। जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हिमपात और वर्षा होने के आसार हैं, जबकि 11 जनवरी को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा या हिमपात होने के अनुमान हैं। उसने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

श्रीनगर में भी आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे था। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 13.0 मिमी बारिश और 9.0 सेमी हिमपात भी हुआ। दक्षिण कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस से कम की तुलना में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया और यहां आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 7.1 मिमी बारिश और 0.2 सेमी हिमपात हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले में 0.2 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया और यहां 0.8 मिमी बारिश भी हुई, जबकि कोकेरनाग में तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और यहां भी 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में आज न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था और यहां आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 13.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें