Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम के सेक्टर 49 में झुग्गी बस्ती में लगी भयानक आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख

January 10, 2023

गुरुग्राम के सेक्टर 49 में झुग्गी बस्ती में लगी भयानक आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख

गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर 49 इलाके के घसोला गांव के निकट सोमवार को एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

अधिकारियों ने कहा कि 150 से अधिक छोटे और बड़े गैस सिलेंडरों के फटने से आग फैल गई। एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि 100 अग्निशामकों के साथ दमकल की 20 से अधिक गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया था। आग पर काबू पाने में चार घंटे से अधिक समय लगा, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में झुग्गियां जलकर राख हो चुकी थीं।

उन्होंने बताया कि घटना सोमवार पूर्वाह्न् साढ़े 11 बजे एक झुग्गी में लगी थी, जो जल्द ही अन्य झुग्गियों में फैल गई। अनुमान है कि आग की इस घटना के चलते 2,000 से अधिक लोग बेघर हो गए, और इससे भी अधिक लोगों का कीमती सामान जैसे टीवी, रेफ्रिजरेटर, नकदी, आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। पुलिस, सिविल डिफेंस टीम और कुछ गैर-सरकारी संगठन लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद के लिए मौके पर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें