Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shark Tank India 2: बेहद अमीर हैं शार्क टैंक इंडिया के जज, जानें किसके पास कितनी है दौलत

January 10, 2023

Shark Tank India 2: बेहद अमीर हैं शार्क टैंक इंडिया के जज, जानें किसके पास कितनी है दौलत

फेमस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया को लोगों से इतना प्यार मिला है के अब उसका दूसरा सीजन भी आ चूका है। बता दें के इस शो में नए-नए एंटरप्रेन्योर अपने बिजनेस आइडिया लेकर आते हैं। साथ ही जज के सामने अपने बिजनेस के बारे में बताते है और फंडिंग जुटाने की कोशिश करते हैं। बता दें इस सीजन में जज की भूमिका में अमन गुप्ता, पीयूष बंसल, विनीता सिंह, अनुपम मित्तल, नमिता थापर एक बार भी नजर आएंगे। लेकिन अशनीर ग्रोवर की जगह कार देखो ग्रुप के फाउंडर अमित जैन नजर आने वाले हैं। शो के सभी जज करोड़ों के मालिक है। इसी के चलते आज हम आपको शो के के कंपनियों और उनकी नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप सभी हैरान हो जाएंगे।

1. अमित जैन :अमित जैन ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है इसके बाद उन्होंने देश में ऑनलाइन कार बेचने के लिए प्लेटफॉर्म CarDekho.Com की शुरुआत साल 2007 में अपने भाई के साथ की है. इसके अलावा अमित जैन इंश्योरेंसदेखो.कॉम के भी मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित जैन की नेटवर्थ करीब 2,980 करोड़ रुपये की है।

2. अमन गुप्ता :अमन गुप्ता ने पॉपुलर आडियो ब्रांड boAt की शुरुआत की थी. वह कंपनी के को फाउंडर और सीएमओ हैं। इसके अलावा कंपनी स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम कैटेगरी के कई सामान बेचती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमन गुप्ता की कुल नेट वर्थ 700 करोड़ रुपये के आसपास है।

3. विनीता सिंह: विनीता सिंह आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है। वह देश की बड़ी कॉस्मेटिक कंपनी Sugar की को फाउंडर भी है। विनीता सिंह की नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये है।

4. अनुपम मित्तल: देश की बड़ी matrimonial वेबसाइट Shaadi.com के मालिक अनुपम मित्तल भी करोड़ों के मालिक हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि अब तक उन्होंने कुल 220 से ज्यादा कंपनियों में निवेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 185 करोड़ रुपये की है।

5. नमिता थापर: अमेरिकन कंपनी GlaxoSmithKline में काम किया है. उनकी कुल नेटवर्थ करीब 600 करोड़ रुपये के आसपास है।

6. पीयूष बंसल: पीयूष बंसल 36 साल के हैं और देश की बड़ी आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के सीईओ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष बंसल की नेटवर्थ करीब 600 करोड़ रुपये की है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें