Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Attractive Look के लिए लड़कियां जरूर ट्राई करें Sunset Eyes Look, जानें Step By Step करने का तरीका

January 10, 2023

Attractive Look के लिए लड़कियां जरूर ट्राई करें Sunset Eyes Look, जानें Step By Step करने का तरीका

सनसेट आईज एक ऐसा मेकअप है जो आज कल हर लड़की की पहली पसंद बना हुआ है। बता दें के ये ऑय मेकअप बिलकुल सूर्यास्त के समय के रंगों की तरह होता है। इस ऑय शैडो में नारंगी, पीला और थोड़ा बरगंडी रंग को लेकर सबको एक साथ मिलाया जाता है। ये आपको बेहद खूबसूरत और अट्रेक्टिव लुक देता है और हर लुक को परफेक्ट बनाने का काम करता है। बता दें के परफेक्ट सनसेट आईज मेकअप के लिए इसका ढंग से लगाया जाना जरुरी है। इसी के साथ चलिए आज हम आपको बताते स्टेप बाय स्टेप इसे करने के तरीकों के बारे में।

# ऑय शैडो पैलेट जिसमें नारंगी, पीला और बरगंडी शेड हों।
# ऑय शैडो पैलेट जिसमें न्यूड शेड हों।
# ऑय शैडो ब्रश
# प्राइमर
# लूज़ पाउडर
# लिक्विड लाइनर
# मस्कारा

स्टेप 1: अपनी पालक पर अच्छे प्राइमर का इस्तमाल करें। इससे आपके आँखों पर मेकअप लम्बे समय तक रहेगा।

स्टेप 2: पूरी पालक पर उजला बेस लगायें। इससे रंग और उभर कर बाहर आयेंगे।

स्टेप 3: पहला भाग आपकी आँखों के किनारे से लेकर आँखों की पुतली के शुरुआत तक होता है। तो इस पहले भाग में पीली रंग के ऑय शैडो का इस्तमाल करें।

स्टेप 4: दूसरा भाग आपकी पूरी आँखों की पुतली होगी। दूसरे भाग में नारंगी रंग लगाना चाहिए। यह याद रखें कि यह आँखों की पुतली पर ही लगायें। मुलायम ब्रश से दोनों रंगों को अच्छी तरह से मिलाएं। इससे ओंब्रे जैसा प्रभाव आता है।

स्टेप 5: आँखों के बाहरी हिस्से में बरगंडी रंग लगायें। फिर से नारंगी और लाल रंग के संगम वाली जगह को अच्छी तरह से ब्रश की मदद से मिलाएं। पलक के बिलकुल किनारे पर बैगनी या मैजंटा का डार्क शेड भी लगा सकते हैं। इससे आपके लुक में गहराई आएगी।

स्टेप 6: आखिरी में काले लाइनर का इस्तमाल करें और मस्कारा से अंत करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें