Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनसंपर्क पंजाब में Preet Kanwal संयुक्त निदेशक और Gurmeet Khaira उप निदेशक के रूप में हुए शामिल

January 10, 2023

जनसंपर्क पंजाब में Preet Kanwal संयुक्त निदेशक और Gurmeet Khaira उप निदेशक के रूप में हुए शामिल

चंडीगढ़ : पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद प्रीत कंवल सिंह और गुरमीत सिंह खैरा ने आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंजाब में क्रमश: संयुक्त निदेशक और उप निदेशक के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया।

प्रीत कंवल सिंह को टीवी और अखबार के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। वर्ष 2011 में उन्होंने सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में विभाग में कार्यभार ग्रहण किया और वर्ष 2015 में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदोन्नत हुए। इस अवधि के दौरान, उन्होंने मुख्यालय में प्रेस अनुभाग में काम करने के अलावा रोपड़ और एसएएस नगर में जिला जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य किया।

इसी तरह नवनियुक्त उपनिदेशक गुरमीत सिंह खैरा को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। उन्होंने सरकारी क्षेत्र में शामिल होने से पहले विभिन्न टीवी चैनलों के साथ काम किया। वर्ष 2011 में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर नियुक्त खैरा विभाग के प्रेस अनुभाग और विज्ञापन शाखा सहित बरनाला और रोपड़ में जिला जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें