Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आप भी खाने के तुरंत बाद पीते हैं चाय तो हो जाएं सावधान

January 10, 2023

अगर आप भी खाने के तुरंत बाद पीते हैं चाय तो हो जाएं सावधान

सुबह का नाश्ता या रात के खाने के बाद चाय पीना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। लेकिन इस आदत को जितना जल्दी हो सके बदल डालिए, क्योंकि इस दौरान चाय पीने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। राष्ट्रीय पोषण संस्थान ने भारतीयों के खानपान से संबंधित गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि सुबह नाश्ते के समय हमारे शरीर को सबसे ज्यादा पोषण की आवश्यकता होती है। लेकिन नाश्ते के एक घंटे के भीतर चाय या कॉफी का सेवन करना गंभीर बीमारियों को बुलावा है। इससे शरीर में आयरन की अवशोषण क्षमता घटती है और पोषण के बावजूद व्यक्ति एनिमिया का शिकार हो जाता है। इसके अलावा भोजन और चाय का एक साथ सेवन करने से पाचन पर भी असर पड़ता है। पोषण संबंधी मसौदा तैयार करने वाली आहार मार्गदर्शक समिति के संयोजक डॉ. डी रघुनाथ राव ने कहा कि नाश्ते या भोजन के एक घंटे तक चाय और कॉफी से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

कई बीमारियों को बुलावा

एनीमिया : चाय या कॉफी में ‘टैनिन’ रसायन होता है, जो आयरन के अवशोषण को बाधित करता है। इससे मानिसक और शारीरिक थकान लगती है। जिन महिलाओं को आयरन, कैल्शियम की कमी होती है, उन्हें खाने के बाद चाय बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।

पाचन पर असर : चाय की पत्ती में अम्लीय गुण होते हैं, जो भोजन के प्रोटीन के साथ मिलकर उसे सख्त बना देते हैं। इससे प्रोटीन को पचाने में मुश्किल होती है और पाचन पर असर पड़ता है।

डायिबटीज : चाय में मौजूद कैफीन की मात्ना शरीर में कॉर्टिसोल अर्थात स्टेरॉयड हार्मोंस को बढ़ाती है, जिससे शरीर को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें दिल से संबंधित समस्याएं, डायिबटीज और वजन बढ़ना शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें