Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Parkplus ने कारोबार विस्तार के लिए जुटाए 140 करोड़ रुपये

January 10, 2023

Parkplus ने कारोबार विस्तार के लिए जुटाए 140 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली: कार सेवा प्रबंधन ऐप पार्कप्लस ने वित्तपोषण के नए दौर में 140 करोड़ रुपये जुटाए हैं जिसका इस्तेमाल वह अपना विस्तार 100 शहरों तक करने में करेगी। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एपिक कैपिटल, मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया और सिकोया कैपिटल इंडिया की अगुवाई में हुए वित्तपोषण के दौर में उसने 140 करोड़ रुपये का वित्त जुटाया है। इस राशि का इस्तेमाल कंपनी देश के 100 शहरों तक अपना विस्तार करने और 200 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती पर करेगी। पार्कप्लस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित लखोटिया ने कहा कि कंपनी पहले से ही 20 से अधिक शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है और अगले छह-आठ महीनों में इसे 100 शहरों तक ले जाने की योजना है। यह कंपनी उपयोगकर्ताओं को वाहन पार्किंग की जगह तलाशने, ट्रैफिक चालान पर नजर रखने और फास्टैग की चार्जिंग और कार की मरम्मत जैसी सुविधाएं देती है।

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अलर्ट, गुरुग्राम से युवाओं के जाने की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें