Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंदूर के ये कुछ सरल उपाय दिला सकते है आपको जीवन में बहुत सारी परेशानियो से छुटकारा

January 10, 2023

सिंदूर के ये कुछ सरल उपाय दिला सकते है आपको जीवन में बहुत सारी परेशानियो से छुटकारा

हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में सुख और शांति बनी रहे। उसे पाने के लिए बहुत कुछ करता है लेकिन कभी कभी बहुत मेहनत करने के बाद भी जीवन में वह सब नहीं हासिल कर सकता जो वह पाना चाहता है। उपाय हमारे जीवन की बहुत सारी समस्या और परेशानियो को कम करते है। इसीलिए आज कल हर इंसान अपनी समस्या को कम करने के लिया इनका सहारा लेता है। संदूर हर पूजा पाठ में शामिल किया जाता है। क्योंकि सिंधुर को बहुत ही शुद्ध माना जाता है। आज हम आपको सिंधुर के कुछ सरल उपाय के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे करने से आप भी अपने जीवन में पेरशानियो को कम कर सकते है। तो आइए जानते है क्या है वह कुछ सरल उपाय:

सिंदूर के अचूक उपाय
-आर्थिक परेशानियों से मुक्ति
वास्तु शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि यदि आपको व्यापार या नौकरी में अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल पा रहा है, तो ऐसे में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए एक नारियल पर सिंदूर लगाकर उसे लाल कपड़े में बांध लें और इसकी पूजा करते समय माता लक्ष्मी का ध्यान करें. इसके बाद इस नारियल को अपने व्यवसाय स्थल पर रख दें. ऐसा करने से आपको अपनी आर्थिक समस्या से जल्दी ही निजात मिलेगा.

-नौकरी और पढ़ाई में एकाग्रता के लिए
वास्तु शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करने से पढ़ाई में मन लगता है साथ ही एकाग्रता बढ़ती है. साथ ही नौकरी संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं.

– शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि शनिवार के दिन कोई व्यक्ति सरसों के तेल में सिंदूर मिलाकर शनिदेव को लगाए तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा शनि देव को सिंदूर लगाने से आप बुरी नजर से बच सकते हैं. एक अन्य मान्यता के अनुसार यदि आप घर के दरवाजे पर सिंदूर लगाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में वास करतीं हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें