Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बड़प्पन’ शब्द की जिंदा मिसाल है यह व्यक्ति, जो ला रहा है बेघर बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी, आप भी देखे ये Viral Video

January 10, 2023

‘बड़प्पन’ शब्द की जिंदा मिसाल है यह व्यक्ति, जो ला रहा है बेघर बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी, आप भी देखे ये Viral Video

‘बड़प्पन’ मतलब हम सब बहुत अच्छे से जानते है लेकिन इस शब्द पर खरे उतरना बहुत कम लोग कर पाते है। कभी कभी कुछ लोग हमारे लिए बड़प्पन दिखा देते है जिन्हे हम जानते भी नहीं। खुद से छोटों के लिए कुछ करना बेसहारा के चेहरे पर मुस्कान लाना यह बड़प्पन के कुछ उदाहरण है। आज हम आपको एक ऐसी ही वायरल वीडियो दिखने जा रहे है जिसमे एक इंसान का बड़प्पन देख लोग अपना दिल हार बैठे है। शोरूम के बाहर खड़ा एक सेल्समैन बेघर बच्चों के लिए उनका मनपसंद कार्टून शो चलाता दिखाई दिया।
सेल्समैन की इस दरियादिली ने लोगों का दिल जीत लिया। फिर तो लोगों ने जी भर कर उस सेल्समैन को बरक्कत की दुआएं भी दीं। वायरल वीडियो एक शोरूम के बाहर का है शोरूम इलेक्ट्रॉनिक्स का है। जिसकी शीशे की दीवारों से आरपार सब कुछ देखा जा सकता है। इसी के बाहर शोरूम का सेल्समैन हाथ में रिमोट लेकर खड़ा है। और बाहर से अंदर की टीवी पर कुछ सर्च कर रहा है। वहीं बाहर कुछ बेघर बच्चे बैठे दिखाई दे रहे हैं। इन बच्चों की नजरों में टीवी को लेकर जो कौतूहल दिखा उसे वो सेल्समैन ने समझा पूरा करने की कोशिश की।
फिर बच्चों से पूछ बैठा कि ‘क्या देखना है’? इसके बाद बच्चों का मनपसंद कार्टून शो टीवी पर लगाया और बच्चे मुस्कुराते हुए उसका लुत्फ उठाने लगे। ज़ाहिर है वह बच्चे टीवी अफोर्ड नहीं कर सकते थे। ऐसे में भला वो अपने शौक कैसे पूरे करते। लिहाजा सेल्समैन ने अपनी दयालुता से उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर थी। जैसे ही सेल्समैन का बच्चों को टीवी दिखाता वीडिओ सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने सेल्समैन की तारीफों के पुल बांध दिए। उसका ये बड़प्पन और दरियादिली लोगों के दिल को छू गई।
उन बेघर और बेसहारा बच्चों को भले ही कुछ और मिले ना मिले, लेकिन टीवी पर वो कार्टून देखकर जो खुशी मिल सकती है वो सिर्फ बच्चे ही समझ सकते हैं। मगर उन बच्चों की किस्मत में ये सुख नहीं था। लेकिन सेल्समैन ने बच्चों की इच्छा का सम्मान किया। जो लोगों को बेहद पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग जी भर भरकर इस सेल्समैन को दुआएं दे रहे हैं और उसकी बरक्कत की कामना कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें