Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

America की पेज स्पिरानाक अपनी photos से ही कमा रही है करोड़ों रुपए, Social Media पर भी है बेहद फेमस

January 10, 2023

America की पेज स्पिरानाक अपनी photos से ही कमा रही है करोड़ों रुपए, Social Media पर भी है बेहद फेमस

अमेरिका की सोशल मीडिया पर्सनालिटी और पूर्व प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी पेज स्पिरानाक को हर कोई जनता है। सोशल मीडिया पर भी उनके करोड़ो फैंस है और वह अपनी हॉटनेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। बता दें कि पेज स्पिरानाक के सोशल मीडिया पर 3.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है उनकी नेटवर्थ के बारे में और इसी के साथ हम यह भी जानेगे कि वह एक तस्वीर से कितनी कमाई करती है।

पेज स्पिरानाक ने प्रो-गोल्फिंग बहुत जल्दी छोड़ दी। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी हॉट तस्वीरों ने उनकी शोहरत में किसी तरह की कमी नहीं होने दी। पेज को स्पोर्ट्स का माहौल घर से ही मिला था। उनके पिता डैन यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग पैंथर्स फुटबॉल टीम के मेंबर थे। उन्होंने 1976 में नेशनल कॉलेज चैम्पियनशिप जीती थी। उनकी मां एनेट एक पेशेवर बैलेरीना थीं।

पिछले साल जून में उनको स्पेशल अवॉर्ड मिला था। उनको फेमस मैगजीन मैक्सिम की तरफ से Sexiest Woman का अवॉर्ड मिला। पेज स्पिरानाक की फोटो मैक्सिम मैगजीन के कवर पेज पर भी पब्लिश हुई थी, जिसे अनवेल उन्होंने खुद किया था। इस इवेंट में उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी, उसकी खूब चर्चा हुई थी. उन्होंने ब्लैक टॉप और हॉट ट्राउजर्स पहनी थी।

स्पिरानाक की नेटवर्थ 3 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। भले ही उन्होंने गोल्फ छोड़ दिया हो लेकिन फिर भी बैंक बैलेंस में कोई कमी नहीं आई है। वह फोटोज से ही लाखों रुपए कमा लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टाग्राम की एक पोस्ट से वह करीब 14000 डॉलर यानी 11 लाख रुपए से ज्यादा कमा लेती हैं।

उनका सोशल मीडिया अकाउंट हॉट और बोल्ड फोटोज से भरा पड़ा है। साल 2018 में उन्होंने स्टीवन टिनोको से शादी की। लेकिन 7 मार्च 2022 को उन्होंने ऐलान किया कि अब वह शादीशुदा नहीं हैं।

वह Sports Illustrated मैगजीन के Swimsuit एडिशन और गोल्फ डाइजेस्ट में भी नजर आ चुकी हैं। वह गोल्फ मैगजीन के लिए साल 2018 से हर महीने कॉलम भी लिख रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें