Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज आपको आपकी मेहनत नए अवसर भी प्रदान करेगी, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

January 11, 2023

अंक राशिफल: आज आपको आपकी मेहनत नए अवसर भी प्रदान करेगी, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
परिवार के साथ समय बिताना अभी महत्वपूर्ण है, उनके साथ भोजन शेयर करें या कोई शो या कार्यक्रम देखें। आपकी कड़ी मेहनत आपको इनाम के साथ साथ नए अवसर भी प्रदान करेगी।

अंक 2
किसी मित्र या पड़ोसी से संबंधित समस्या आपकी यात्रा या अन्य योजनाओं में देरी करा सकती है। आज लोगों से मिलने-जुलने का दिन है। आप खुश रहेंगे और इन सुखद क्षणों का मज़ा लेंगे।

अंक 3
अच्छी तरह से सुख का अनुभव करने के लिए अपने उत्साह को बनाये रखें। अपने प्रियजनों, बच्चों और बुजुर्गों के साथ दिल खोल कर बात करें। खुद पर विश्वास करो तो सफलता आपको मिल कर ही रहेगी।

अंक 4
प्रतिबंध या जटिलता आपकी यात्रा की योजनाओं में दखल दे सकते है। यह नयी शुरुआत का समय है। धन का नुकसान या अनपेक्षित व्यय हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य आज चिंता का विषय हो सकता है।

अंक 5
अपने मामलों को स्वयं सुलझाने की कोशिश करें। घर, ऑफिस और प्रियजनों के बीच में संतुलन बनाये रखने के साथ अपना भी ध्यान रखें।

अंक 6
किसी बुजुर्ग से सम्बन्धित समाचार आपको दुखी और अकेला महसूस कराएगी। चिंता न करे बदलाव ज़रूरी है। ऐसे रिश्ते से बचें जो आपको धोखा देने की तलाश में हैं। अविश्वास की भावना कई बार उपयोगी हो सकती है, खासकर जब आप सबसे कमजोर होंगे।

अंक 7
अपना और दूसरों का आदर करना आज आपको सम्मान दिलाएगा। दूसरों के प्रति संवेदनशीलता और उदारता आपको सबके आँखों का तारा बना देगी। आपके सितारे समारोह या यात्रा की तरफ भी इशारे कर रहे है। यह समय अपनी चतुराई पर गर्व करने का है।

अंक 8
अभी आप लोगों से मिलने-जुलने के मूड में हैं। बाहर जाएँ और दूसरों के साथ रहें। नए और लाभदायक कनेक्शन बनाने के लिए यह एक आदर्श समय है। चोरी या दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें और घर पर ध्यान दें।

अंक 9
यह समय अपने मासिक बजट का संतुलन बनाये रखने का है। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना आज आपको अच्छा लगेगा। जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा वही होता है जब आपका परिवार आपको दोस्त समझने लगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें