Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्मार्ट सिटी के एलईडी स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले पर निगम अफसरों की रिपोर्ट तैयार नहीं, अब वीरवार को होगी मीटिंग

January 11, 2023

स्मार्ट सिटी के एलईडी स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले पर निगम अफसरों की रिपोर्ट तैयार नहीं, अब वीरवार को होगी मीटिंग

जालंधर: स्मार्ट सिटी के तहत एलईडी स्ट्रीट लाइट प्रोजैक्ट के घोटाले के मसले को लेकर बुधवार को बुलाई गई निगम के विशेष हाऊस की मीटिंग अब वीरवार को होगी। कारण मेयर जगदीश राजा ने गत मीटिंग में कहा था कि मीटिंग से पहले सभी पार्षदों को पूरी प्रोसीडिंग्स दी जाएगी जिसमें अब तक प्रोजैक्ट के घोटाले को लेकर अब तक हुई जांच रिपोर्ट और विजीलैंस की जांच को लेकर रिपोर्ट दी जाए लेकिन बताया जा रहा है कि निगम की स्ट्रीट लाइट ब्रांच के अफसर रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाए। अफसरों ने निगम कमिश्नर से मांग की कि उनको रिपोर्ट तैयार करने के लिए और एक दिन का समय दिया जाए। इसके बाद बताया गया कि अब इस मसले पर बुलाई गई निगम हाऊस की विशेष मीटिंग अब वीरवार को दोपहर बाद 3 बजे से निगम द़μतर के दूसरी मंजिल टाऊन हॉल में होगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें