Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu प्रशासन ने मकान मालिकों को कहा, Police को दें किरायेदारों, घरेलू सहायक का विवरण

January 11, 2023

Jammu प्रशासन ने मकान मालिकों को कहा, Police को दें किरायेदारों, घरेलू सहायक का विवरण

जम्मू: जम्मू प्रशासन ने मकान मालिकों को निर्देश दिया है कि वे अपने किराएदारों और घरेलू सहायकों का विवरण संबंधित पुलिस थाने में जमा करायें। यह कदम जम्मू में सामने आई उन कई घटनाओं के बाद आया है जिसमें राष्ट्र-विरोधी तत्वों ने किरायेदारों और घरेलू सहायकों की आड़ में आवासीय क्षेत्रों में छिपने का प्रयास किया। जम्मू की जिलाधिकारी अवनी लवासा द्वारा मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि मकान मालिक आदेश जारी होने के तीन दिनों के भीतर विवरण प्रस्तुत करेंगे। आदेश में कहा गया है, ‘‘मकान मालिक और किरायेदार दोनों द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र के अनुसार, सभी मकान मालिक इस आदेश के जारी होने के बाद तीन दिनों के भीतर किरायेदारों के विस्तृत विवरणों को संबंधित थाने में व्यक्तिगत रूप से या संबंधित थाना प्रभारी अधिकारी को संबोधित पंजीकृत डाक द्वारा जमा कराएंगे।’’ इसमें कहा गया है कि जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लवासा के संज्ञान में लाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया और ऐसी घटनाओं के बाद सत्यापन करने की तत्काल आवश्यकता है जहां राष्ट्र विरोधी और असामाजिक तत्व किरायेदारों और घरेलू सहायकों की आड़ में आवासीय क्षेत्रों में छिपने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि किरायेदारों और घरेलू सहायकों को अपना परिसर किराए पर देने और उपलब्ध कराने से पहले मकान मालिकों और संपत्ति के मालिकों को जवाबदेह बनाने के लिए कुछ कदम उठाए जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें