Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ganesh Acharya और Aparna Shetty स्टारर डांस नंबर ‘Masaledar Tera Pyaar’ रिलीज

January 11, 2023

Ganesh Acharya और Aparna Shetty स्टारर डांस नंबर ‘Masaledar Tera Pyaar’ रिलीज

बॉलीवुड के जानेमाने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और अभिनेत्री अर्पणा शेट्टी का नया डांस नंबर ‘मसालेदार तेरा प्यार’ आज रिलीज हो गया।राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत गाना ‘मसालेदार तेरा प्यार’ आरजीएफ म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में मास्टर जी गणेश आचार्य बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं और उनके साथ अभिनेत्री अपर्णा शेट्टी की केमिस्ट्री भी लाजवाब नजर आ रही है। इस गाने की लिरिक्स को प्रणव वत्स ने तैयार किया है, जिसे माधव राजपूत ने संगीत के सुरों को सजाया है। इस गाने को प्रतिज्ञा कुमारी और अब्दुल शेख ने आवाज दी है।

इस गाने को लेकर प्रोड्यूसर आदित्य कुमार झा ने कहां है कि ‘मसालेदार तेरा प्यार एक शानदार डांस नंबर है। जो डांस के दीवानों को तो झूमने के लिए मजबूर करेगा ही साथ ही दूसरे अन्य दर्शकों को भी यह गाना बेहद पसंद आने वाला है। इस गाने में मास्टर गणेश आर्चाय जी के डांस मूव्स खतरनाक हैं तो अपर्णा सेठी की अदाएं भी कमाल करती नजर आ रही हैं। बॉलीवुड का यह सॉन्ग गणेश आचार्य मास्टर जी के दूसरे सभी गानों से अलग हैं इसलिए इस गाने को हर किसी को देखना चाहिए। गौरतलब है कि ‘मसालेदार तेरा प्यार’ गाने के को प्रोड्यूसर नीरज और रणधीर हैं। निर्देशक सागर दास है। डीओपी आरआर सिंह प्रिंस है। कोरियोग्राफर राधिका और सागर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें