Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा, पंजाब में शीतलहर के प्रकोप से लोगों को कोई राहत नहीं

January 11, 2023

हरियाणा, पंजाब में शीतलहर के प्रकोप से लोगों को कोई राहत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब में जारी शीतलहर से बुधवार को लोगों को कोई राहत नहीं मिली और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।दोनों ही राज्यों में सुबह के समय कई जगहों पर कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भिवानी का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस, रोहतक का 7.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोगा और मुक्तसर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.7 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.4 डिग्री सेल्सियस जबकि फरीदकोट में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान पिछले लग•ाग तीन सप्ताह से सामान्य सीमा से नीचे चल रहा है, वहीं अधिकतम तापमान में भी पिछले दो सप्ताह में तेजी से गिरावट आई है।चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान कई स्थानों पर 11 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें