Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

कितने टैक्स से होकर आम जनता तक पहुंचता है Petrol and Diesel

January 11, 2023

कितने टैक्स से होकर आम जनता तक पहुंचता है Petrol and Diesel

नई दिल्ली: दिल्ली में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। आज का पेट्रोल का रेट 96.72 रुपए लीटर है। और डीजल का रेट 89. 62 रुपए लीटर है। सरकारी आयल कंपनी की ओर से जारी पेट्रोल डीजल के रेट में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल आम जनता तक कई प्रकार के टैक्स से होकर गुजरता है। पेट्रोल-डीजल के दाम में डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम निर्धारित किया जाता है। केंद्र सरकार तो पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाती है। इसके अलावा राज्य सरकारें भी अपने-अपने राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर अपना टैक्स लगाती है। इस प्रकार एक्साइज ड्यूटी और केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स लगने के बाद आम जनता तक पेट्रोल और डीजल पहुंचता है। देश के कुछ प्रमुख बड़े शहरों में आज का पेट्रोल डीजल का दाम: कोलकाता में आज पेट्रोल का रेट 106.03 और डीजल का रेट 92.76 रुपये लीटर है। चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का रेट 96.02 और डीजल का रेट 84.26 रुपये लीटर है। मुंबई में आज पेट्रोल का रेट 106.31 रुपये लीटर है। वहीं डीजल का रेट 89.53 रुपये लीटर है। आपको बता दें कि सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। तभी से देश में तेल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। भारत में रोज सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल पर नई दरें हर रोज सुबह 6 बजे से लागू होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें