Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Apple iPhone 16 Pro में हो सकता है अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी फीचर

January 11, 2023

Apple iPhone 16 Pro में हो सकता है अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी फीचर

सैन फ्रांसिस्को: प्पल के आगामी आईफोन 16 प्रो मॉडल में अधिक उपयोग करने योग्य डिस्प्ले एरिया प्रदान करने के लिए कथित तौर पर अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी तकनीक का फीचर होगा। मैकरियूमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज के अगले साल आईफोन के डिस्प्ले के अंदर सीधे फेस आईडी ओथैंटिकेशन के लिए जरूरी पुर्जों को रखने की संभावना है।

फेस आईडी के लिए ट्रूडेप्थ कैमरा उपयोग में नहीं होने पर डिस्प्ले के नीचे दिखाई नहीं देगा, इसके बजाय, यह आसपास के स्क्रीन क्षेत्र के साथ समेकित रूप से मिश्रित दिखाई देगा। आईफोन 16 प्रो में फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में होल रहने की उम्मीद है, हालांकि, समग्र डिस्प्ले एरिया में सुधार होने की संभावना है। चूंकि अंडर-डिस्प्ले तकनीक अभी तैयार नहीं है, इसलिए डिस्प्ले कटआउट इस साल के अंत में आईफोन 14 प्रो से आईफोन 15 प्रो में नहीं बदलेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन निर्माता अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी तकनीक को लागू करने के बाद एक अंडरपैनल कैमरा (यूपीसी) अपना सकते है, जिससे वर्तमान में उपयोग में आने वाले सभी डिस्प्ले कटआउट खत्म हो जाएंगे। इस बीच, पिछले साल अगस्त में, विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने कहा था कि ‘2024 में हाई-एंड आईफोन अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी के साथ-साथ एक अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा अपनाएंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें