Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार ड्राइव करते समय हो गया है एक्सीडेंट, तो घबराएं नहीं, इन Safety Tips को करें फॉलो

January 11, 2023

कार ड्राइव करते समय हो गया है एक्सीडेंट, तो घबराएं नहीं, इन Safety Tips को करें फॉलो

बढ़ते ट्रैफिक के चलते आए दिन कोई ना कोई एक्सीडेंट की खबर सिनने को मिलती रहती है। हादसों की संख्या में कार एक्सीडेंट अधिक देखने को मिल रहे है। नियमों का उल्लंघन भी एक्सीडेंट्स का एक बड़ा कारण बन रहा है। अब इन हादसों को टालने और एक्सीडेंट की गिनती को कम करने के लिए कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें फॉलो करने से आप खुद को और अपनी फॅमिली को सेफ रख सकते है।

तेज स्पीड में हो एक्सीडेंट तो
यदि किसी का एक्सीडेंट तेज स्पीड में होता है तो सबसे पहले एयरबैग खुलते हैं. ऐसे में जल्द से जल्द कार से बाहर निकलें और अपने साथ के लोगों को भी कार से बाहर निकालें. कार को हो सके तो सड़क के किनारे करें जिससे यातायात बाधित न हो. आपातकालीन सहायता को फोन करें और पुलिस को भी सूचना दें. कार से यदि डीजल या पेट्रोल लीक हो रहा है तो उस जगह पर मिट्टी डालें. कार के बोनट को खोल कर देखने की कोशिश न करें क्योंकि इस दौरान कई बार कूलेंट और डिस्‍टिल वाटर प्रैशर के साथ बाहर निकल सकता है जो काफी गर्म होता है.

पानी में गिर जाए कार तो ऐसे निकलें बाहर
कई बार हादसे के दौरान कार तालाब, नदी या नाले में गिर जाती है. ऐसे में पानी के प्रैशर के चलते कार के गेट नहीं खुल पाते. जिसके चलते कार में बैठे लोग फंसने के चलते हादसे का शिकार हो जाते हैं. लेकिन सभी कार कंपनियां ऐसी स्थिति से निपटने के लिए इक्‍विपमेंट हर कार में देती हैं. ऐसी स्थिति में कार के हैडरेस्ट को निकालें. आप देखेंगे कि हैडरेस्ट की रॉड का छोर तिकोना होता है. इस छोर से कार के शीशे पर चोट करें ये तत्काल टूट जाएगा और आप खिड़की के जरिए बाहर आ सकेंगे।

न करें स्टार्ट करने की कोशिश
यदि कार पलट गई है तो उसे सीधा कर स्टार्ट न करें. उसे सीधे वर्कशॉप ही भेजें. कार के पलटने के दौरान इंजन ऑयल सहित कई फ्लूइड्स बाहर आ जाते हैं. ऐसे में यदि आप कार स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं तो ये इंजन खराब कर सकती है. वहीं डीजल या पेट्रोल लीक होने की स्थिति में ये आग भी पकड़ सकती है.

आग लगे तो क्या करें
बोनट से उठते धुंएं को कभी भी नजरअंदाज न करें. क्योंकि ये किसी न किसी बड़ी खराबी का संकेत होता है. कई बार डीजल पेट्रोल के इंजेक्टर से लीक होने या फिर फिल्टर से लीक होने और कार इंजन गर्म होने के चलते ऐसा धुंआं दिखने लगता है. ऐसे में कार को किनारे कर तुरंत बंद कर दें. इसके बाद टायर के पास से देखें कि इंजन में लपटें तो नहीं दिख रही हैं. यदि ऐसा नहीं है तो ही बोनट को खोलें और सहायता के लिए फोन करें. यदि कार इंजन में लपटें दिखती हैं तो इसे न खोलें और फायर ब्रिगेड या एक्सटिंग्‍विशर का इंतजाम कर स्प्रे करें.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें