Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Auto Expo 2023 : MG Motor India ने Production के लिए तैयार 14 वाहनों काे किया पेश

January 11, 2023

Auto Expo 2023 : MG Motor India ने Production के लिए तैयार 14 वाहनों काे किया पेश

ग्रेटर नोएडाः यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने आज ऑटो एक्सपो 2023 में भविष्य की गतिशीलता के लिए अपने विजन ड्राइव अहेड को पेश किया। कंपनी ने भारत में एमजी के विजन के तहत इस प्रदर्शनी में अपने पोर्टफोलियो से प्रॉडक्शन के लिए तैयार 14 वाहनों का प्रदर्शन किया, जो स्थायी, सजग और नई टेक्नोलॉजी पर ब्रैंड के फोकस का प्रसार करती है।

कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा, कि ‘हम एक ऐसी दुनिया का निर्माण करने की दिशा में काम कर रहे हैं, जो स्थायी, मानवीय और सहज तकनीक से लैस हो। हमारा मकसद एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना है, जहां दिमागी सतर्कता और जागरुकता जिंदगी जीने के तरीके बन जाए। हमारे यहां डिस्प्ले किए गए ईवी और एनईवी रेंज के प्रॉडक्ट्स एमजी की प्रतिबद्धता और भारत में पर्यावरण के अनुकूल आवागमन के स्थायी तरीकों को अपनाने के हमारे प्रयासों को दर्शाते हैं।’’

कंपनी ने शो के दौरान ऑटो टेक ब्रैंड के अपने नजरिये का समर्थन करते हुए तकनीकी रुप से बेहद उन्नत, भरपूर सुरक्षा और शून्य कार्बन उत्सर्जन वाले दो इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को पेश किया। इन दोनों इलेक्ट्रिक वाहनों में एक एमजी4, एक प्योर-इलेक्ट्रिक हैचबैक ईवी है, जबकि दूसरा वाहन एमजी ईएचएस एक प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी है। ये दोनों वाहन देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की आदत को तेजी से बढ़ाने और उसे मजबूत बनाने की एमजी की प्रतिबद्धता की झलक देते हैं।

ये दोनों वाहन दूसरे वाहनों की तरह एमजी पैवेलियन में मौजूद लाइन-अप का हिस्सा हैं। दोनों वाहनों का निर्माण भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया है और दोनों वाहन नए-नए फीचर्स, नवीतनतम तकनीक और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अनुकूलता का बेजोड़ संगम है। इस साल ऑटो एक्सपो के लिए एमजी की थीम ड्राइव अहेड के साथ प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के फोकस पर बिल्कुल खरे उतरते हैं। दोनों वाहन आधुनिक सुरक्षा फीचर्स के साथ मिलते हैं और ड्राइवर को ड्राइविंग का बेहतर सुविधा प्रदान करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें