Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shark Tank India के जज Ashneer Grover की Kiara के कारण टूटने वाली थी शादी, किया खुलासा

January 12, 2023

Shark Tank India के जज Ashneer Grover की Kiara के कारण टूटने वाली थी शादी, किया खुलासा

फेमस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया को लोगों से इतना प्यार मिला है के अब उसका दूसरा सीजन भी आ चूका है। बता दें के इस शो में नए-नए एंटरप्रेन्योर अपने बिजनेस आइडिया लेकर आते हैं। साथ ही जज के सामने अपने बिजनेस के बारे में बताते है और फंडिंग जुटाने की कोशिश करते हैं। पहले सीजन को लोगों से बेहद प्यार मिला था। पहले सीजन में बतौर जज दिखने वाले अश्नीर ग्रोवर BharatPe के पूर्व सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं और नए सीजन में उनकी जगह CarDekho के संस्थापक अमित जैन ने ली है। ऐसे में लोग अश्नीर ग्रोवर को बेहद मिस कर रहे हैं।

अब बता दें के अशनीर ग्रोवर खुशी-खुशी अपनी किताब डॉगलापन: द हार्ड ट्रूथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स का प्रमोशन करने में बिजी हैं। इतना ही नहीं, अशनीर की किताब ने जीवन और उसके कटु सत्य पर भी खूब रोशनी डाली। हालांकि डोगलापन में एक घटना का जिक्र है जब बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के कारण अशनीर को उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का रिलेशन तलभग तलाक तक पहुंच गया था। जी हां, इसे सुनकर आपको जरूर झटका लगा होगा लेकिन अशनीर ने अपनी इस किताब में इस किस्से का खुलासा किया है।

अशनीर ग्रोवर की किताब दोगलापन की बात की है जिसमें उन्होंने कुछ साल पहले हुई मजेदार घटना को याद किया, जब वह अपने परिवार के साथ थे। उन्होंने बताया कि कैसे एक दिन उनकी मां ने उन्हें बताया कि वह एक ‘बड़ा शॉट’ बन गया है, क्योंकि अशनीर अपनी मीटिंग्स और ऑफिस के काम में बहुत व्यस्त रहते थे। लेकिन बदकिस्मती से उसी सुबह अशनीर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर एक बिजनेसमैन-दोस्त से बात कर रही थीं और उनसे उनकी शादी की योजना के बारे में पूछ रही थीं।

इस खुलासे ने माधुरी जैन ग्रोवर और अशनीर ग्रोवर को चौंका दिया। हालांकि बाद में वो जल्दी से अपनी मां की ओर मुड़े और उनसे कहा कि अगर उसकी आज शादी हो रही होती, तो कियारा आडवाणी का शादी का प्रस्ताव उसके लिए आता। उन्होंने कहा, “आपको पता नहीं है बाजार में आज कल क्या चल रहा है। आज के दिन शादी हो रही होती ना तो कियारा आडवाणी का रिश्ता आता है आपके बेटे के लिए.” जहां अशनीर की मां ने अपने बेटे को बयान को मजाक की तरह लिया, वहीं उनकी पत्नी माधुरी को इसमें कुछ भी अच्छा नहीं लगा।

अश्नीर ग्रोवर ने बतायाकि जब उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने कियारा आडवाणी के बारे में उनका बयान सुना, तो उन्होंने उनसे बात करना बंद कर दिया। उद्यमी ने कहा कि एयरपोर्ट जाते समय उनकी पत्नी ने उन्हें 30 मिनट तक लड़ाई की। अशनीर ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी उनसे इतनी चिढ़ गई थी कि उसने उसे याद दिलाया कि जब वे शादी कर रहे थे तो वह कुछ भी नहीं था। माधुरी ने अपने पति से यह भी पूछा कि क्या वह कियारा आडवाणी से शादी करना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें