Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में दिन-दिहाड़े कोटक महिंद्रा बैंक में लूट, दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लुटे 9 लाख

January 12, 2023

जालंधर में दिन-दिहाड़े कोटक महिंद्रा बैंक में लूट, दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लुटे 9 लाख

जालंधर: थाना पतारा के अधीन आते गांव हजारा में आज शाम 4.30 के करीब लुटेरे कोटक महिंद्रा बैंक को निशाना बना कर लाखों की नकदी लूट कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर देहाती स्वर्णदीप सिंह, डीएसपी आदमपुर सरबजीत सिंह राय, थाना पतारा प्रभारी इंस्पैक्टर अर्शप्रीत कौर, एएसआई हरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी बैंक को सील कर किसी को अंदर आने-जाने नहीं दिया।

सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर देहाती स्वर्णदीप सिंह ने अपने साथ आए पुलिस कर्मचारियों को इस वारदात को गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए। मौके पर आए डीएसपी आदमपुर सरबजीत सिंह राय ने बताया कि आज शाम करीब साढ़े 4 बजे दो नकाबपोश लुटेरे गांव हजारा में कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर आए और अपनी सफेद रंग की गाड़ी बाहर खड़ी कर बैंक के अंदर घुस गए। एक के हाथ में रिवॉल्वर थी और उसने बैंक के अंदर एक फायर किया तथा खजांची के पास जाकर पिस्तौल तानकर उसके पास पड़े करीब 9 लाख रुपए लेकर मौके से फरार हो गए।

उन्होंने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुला कर जांच की व बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। सरबजीत राय ने बताया के पतारा पुलिस ने 2 के खिलाफ लूट की वारदात को अंजाम देने की भिन्न-भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही बैंक को लूटने वाले लुटेरे पुलिस की हिरासत में होंगे। पहले आदमपुर के गांव हरीपुर में दिन-दिहाड़े आप नेता पर गोली मारने की वारदात अब आज दिन-दिहाड़े पिस्तौल के बल पर बैंक डकैती, इससे लग रहा है कि लोग अब सुरक्षित नहीं हैं जो पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया चिन्ह लगा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें