Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में ये Hairstyle आपको देंगे Stylish Look, जरूर करें ट्राई

January 12, 2023

सर्दियों में ये Hairstyle आपको देंगे Stylish Look, जरूर करें ट्राई

खुद को खूबसूरत दिखाने में हमारे बालों का सबसे बड़ा रोल होता है। अगर हमारे बाल ही अचे से नहीं बढ़ें होंगे तो ये हमें भी सुन्दर नहीं दिख सकते। लेकिन सर्दियों में बालो की स्टाइल बनांये रखना थोडा सा मुश्किल होता है I सर्दियों के मौसम में लड़कियां समझ नहीं पाती के किस तरह का हेयरस्टाइल उन्हें करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हेयरस्टाइल लेकर आए हैं जो आपको सर्दियों में भी स्टाइलिश लुक देने में मदद करेंगे।

पोनी: यदि आपके बाल लंबे हैं तो आप पर पोनी हेयर स्‍टाइल खूब फबेगी। इसमें सामने की तरफ बालों की फ्रिंज निकालें और बालों को थोड़ा ऊंचा करके पीछे की तरफ बांधे। इस हेयर स्‍टाइल में आप कलरफुल क्लिप, रबर बैंड व हेयर बैंड का इस्तेमाल कर इसे और आकर्षक बना सकती हैं।

चोटी बनाना: बालों के लंबे होने पर आप गूंथ कर चोटी भी बना सकती हैं। चोटी बनाने के बाद आप कई तरह के हेयर स्‍टाइल ट्राई कर सकती हैं। चोटी बनाने से बालों में खिंचाव बना रहेगा और आपको गर्मी में परेशानी भी नहीं होंगी। आपको गर्मी में राहत मिलेगी और चेहरे का लुक बदल जाएगा।

क्लेचर लगाना :बालों में क्लेचर का उपयोग आम हो गया है। साधारण से लेकर आकर्षक तक हर तरह के क्लेचर बाजार में उपलब्‍ध हैं। बाल यदि लंबे हैं तो आप इन्‍हें क्लेचर से ऊपर की तरफ बांध सकती हैं। इससे आपको गर्मी में आराम मिलेगा। साथ ही इससे आपका चेहरा भी स्‍टाइलिश लगने लगेगा। किसी भी तरह के परिधान पर जैसे साड़ी, सूट या जींस के साथ क्लेचर लगाकर अपने बालों को ऊपर की तरफ कर सकती हैं।

बॉब कट: बॉब कट को गर्मी के मौसम में आसानी से संभलना आसान होता है। साथ ही यह आपको नया लुक भी देता है। इस हेयर कट में कानों को ढकते हुए बाल पीछे की अपेक्षा आगे से थोड़े लंबे होते हैं। बालों का यह स्टाइल लगभग हर तरह के चेहरे पर फबता है। इसके लिए किसी खास उम्र की भी जरूरत नहीं होती। बॉब कट से आपका लुक तो बदलेगा ही, साथ ही पहले से ज्‍यादा स्टाइलिश भी नजर आते है ।

फ्रिंज कट: समय की कमी होने पर फ्रिंज कट हेयर स्‍टाइल सबसे अच्‍छी है। इससे आपके लुक में बदलाव तो होगा ही, साथ ही इसे मैनेज करना भी बहुत आसान है। फ्रिंज कट हेयर स्टाइल कई तरह का होता है, जैसे विस्पी फ्रिंज, सॉलिड फ्रिंज, थिक व थिन फ्रिंज। चेहरे के मुताबिक इन मे से कोई भी स्‍टाइल ट्राई की जा सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें