Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 81.54 पर आया

January 12, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 81.54 पर आया

मुंबई: अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 81.54 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने की वजह से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और रूपये की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.54 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। रुपया बुधवार को 81.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत गिरकर 103.08 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.06 फीसदी बढक़र 82.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें