Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss 16: जल्द शो को अलविदा कहेंगी Nimrit Kaur Ahluwalia, फैंस को लगेगा झटका

January 12, 2023

Bigg Boss 16: जल्द शो को अलविदा कहेंगी Nimrit Kaur Ahluwalia, फैंस को लगेगा झटका

‘बिग बॉस 16’ के घर में फैमिली वीक चल रहा है और इसमें सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उन्हें मिलने आए। ऐसे में शो जैसे अब जल्द अपने फिनाले की तरफ जा रहा है और इसी के साथ शो को जल्द ही उनके टॉप फाइव मिलने जा रहे हैं। ऐसे में खबर आ रही है के इस हफ्ते निमृत कौर अहलूवालिया बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएंगी। निमृत के फैंस इस खबर को सुनकर बेहद हैरान और दुखी हैं।

हाल ही के एपिसोड में निमृत के पिता घर में आए थे और उन्होंने जब अपनी बेटी निमृत को कुछ बातें समझाने की कोशिश की तो वो नाराज हो गई। जानकारी के लिए बता दें के निमृत के पिता ने कहा है कि यदि उनकी मां शो में आती तो अपनी बेटी के ऊपर प्यार लुटा कर चली जाती।

निमृत को समझाया कि ‘मंडली’ के साथ रहना सही है, लेकिन उस वजह से अपना गेम खराब कर लेना या उनके पीछे-पीछे चलना गलत है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम या सौंदर्या शर्मा के साथ मिलकर अपना गेम खेलेंगी, तो भी आगे बढ़ेंगी, लेकिन ‘मंडली’ में शामिल होने के बाद वो खो गई हैं। फ़िलहाल इन खबरों में कितनी सचाई है ये तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन उनके फैंस इस खबर से बेहद नाराज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें