Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Auto Expo-2023: इन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया F77 इलेक्ट्रिक-बाईक, युवाओं में अच्छा रिस्पॉन्स

January 12, 2023

Auto Expo-2023: इन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया F77 इलेक्ट्रिक-बाईक, युवाओं में अच्छा रिस्पॉन्स

ग्रेटर नोएडा: ऑटो एक्सपो 2023 कल से शुरू हो चूका है। इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर पूरा फोकस दिख रहा है। एक के बाद एक इलेक्ट्रिक कार और मोटरसाइकिल लॉन्च किए जा रहे है। बता दें कि इंडिया मेड सुपर बाइक अल्ट्रावॉयलेट ने भी अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के दो मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। इस मोटरसाइकिल को यूथ द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। अल्ट्रावॉयलेट ने अपनी दो मोटरसाइकिल F77 ऑरिजनल और रीकॉन शोकेस किए हैं। ये दोनों ही मोटरसाइकिल के फीचर्स बहुत हि खास है। इनकी सबसे बड़ी खासियत सिंगल चार्ज में इनकी रेंज है। ऑरिजनल एक चार्ज में करीब 206 किमी. और रीकॉन 307 किमी. की रेंज देती है। यह देखने में बहुत ही शानदार है। हैवी लुक देने के साथ इसे काफी स्लीक भी बनाया गया है जो इसकी खासियत है। इसमें स्पोर्टी सिटिंग पोस्चर दिया गया है। मोटरसाइकिल को लॉन्ग राइड्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

मोटरसाइकिल में पावर का पूरा ध्यान रखा गया है और इसकी टॉप स्पीड भी काफी ज्यादा है। ऑरिजनल मॉडल की बात की जाए तो ये 140 किमी. प्रति घंटे की स्पीड पकड़ती है। वहीं रीकॉन मॉडल की टॉप स्पीड करीब 147 किमी. प्रति घंटे की है। मोटरसाइकिल में 7.1 और 10.3 किलोवॉट की बैटरी फिटेड है। कंपनी इन दोनों ही बैटरी पैक्स पर 8 साल की वारंटी दे रही है। कंपनी के अनुसार सामान्य चार्जर से मोटरसाइकिल 9 घंटे और फास्ट चार्जर से 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। मोटरसाइकिल तीन कलर ऑप्‍शंस में अवेलेबल है।सुपरसोनिक सिल्वर, स्टील्‍थ ग्रे और प्लाजमा रेड कलर में ये मोटरसाइकिल खासी अट्रैक्टिव दिखती है। मोटरसाइकिल की कीमत की बात की जाए तो ऑरिजनल मॉडल 3.80 लाख रुपये और रीकॉन मॉडल 4.55 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में अवेलेबल है।

ये भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें